राघोगढ़: पीलाघाटा राघोगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष के निवास पर शोक संवेदना की व्यक्त
Raghogarh, Guna | Jun 24, 2024 राघोगढ़ में पूर्व विधायक स्वर्गीय मूल सिंह दादा भाई की पत्नी एवं भाजपा के गुना जिला उपाध्यक्ष हीरेंद्र सिंह बंटी बना की मां श्रीमती सुरेंद्र कुमारी देवी का बीते दिवस निधन हो गया था। 24 जून को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उनके निवास पीलाघाटा पहुंचे दिवंगत सुरेंद्र कुमारी देवी को श्रद्धांजलि दी। शोक संवेदना व्यक्त कर पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया।