राघोगढ़: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पहुंचे गृह नगर राघोगढ़, किला परिसर में लोगों से मुलाकात कर सुनी समस्याएं जाना हाल-चाल
Raghogarh, Guna | Jun 24, 2024 पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह 24 जून को अपने गृह नगर राघोगढ़ पहुंचे। किला निवास पर क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात की, हाल-चाल जाना। इस दौरान पूर्व सीएम ने लोगों की शिकायतें सुनी और निराकरण का आश्वासन दिया। पूर्व सीएम गृह नगर राघोगढ़ 24 जून को निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उनके बेटे और राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह मौजूद रहे।