सफाई के नाम पर लापरवाही! मंडी के अंदर ही डाला जा रहा कचरा, सब्जी विक्रेता परेशान...
ग्वालियर के लक्ष्मीगंज स्थित पुरानी सब्जी मंडी में सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय सब्जी विक्रेताओं का आरोप है कि ठेकेदार मंडी की सफाई तो कराता है, लेकिन निकाला गया कचरा बाहर ले जाने के बजाय उसी परिसर में एक जगह इकट्ठा कर देता है। लगातार हो रही बारिश के बीच सड़ता कचरा बदबू फैलाने के साथ-साथ संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि इस अव्यवस्था से ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।