Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
महाराष्ट्र

श्योपुर जनसुनवाई बनी मजाक! जनसुनवाई में झपकी लेते नजर आए अधिकारी, जिला पंचायत सीईओ कर रही थी जन सुनवाई, जो अधिकारी जन सुनवाई में ही सोते हैं वो अपने दफ्तरों में क्या करते होंगे? सवाल तो बनता है! आलसी अधिकारियों और कर्मचारियों पर क्या DM मैडम करेंगी कार्यवाही! CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Collector Office Sheopur PRO Sheopur #श्योपुर #sheopur #जनसुनवाई #MPNews #News

Gwalior Gird, Gwalior | Jul 8, 2026

MORE NEWS

भीड़ में बिछड़े मासूम, जीआरपी बनी हमदर्द, ग्वालियर स्टेशन पर परिवार से हुआ भावुक मिलन...

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त भावुक पल देखने को मिले, जब भीड़ के बीच अपने पिता से बिछड़े दो छोटे भाई-बहन रोते हुए मिले। नियमित गश्त के दौरान जीआरपी की नजर बच्चों पर पड़ी और उन्हें सुरक्षित संरक्षण में लिया गया। पूछताछ और सूझबूझ से की गई पड़ताल के बाद पुलिस ने दिल्ली में उनके परिचितों से संपर्क साधा, वीडियो कॉल के जरिए पहचान की पुष्टि कराई और आखिरकार बच्चों के पिता का पता लगा लिया। 'ऑपरेशन हमदर्द' के तहत दोनों मासूमों को सकुशल उनके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

भीड़ में बिछड़े मासूम, जीआरपी बनी हमदर्द, ग्वालियर स्टेशन पर परिवार से हुआ भावुक मिलन... ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त भावुक पल देखने को मिले, जब भीड़ के बीच अपने पिता से बिछड़े दो छोटे भाई-बहन रोते हुए मिले। नियमित गश्त के दौरान जीआरपी की नजर बच्चों पर पड़ी और उन्हें सुरक्षित संरक्षण में लिया गया। पूछताछ और सूझबूझ से की गई पड़ताल के बाद पुलिस ने दिल्ली में उनके परिचितों से संपर्क साधा, वीडियो कॉल के जरिए पहचान की पुष्टि कराई और आखिरकार बच्चों के पिता का पता लगा लिया। 'ऑपरेशन हमदर्द' के तहत दोनों मासूमों को सकुशल उनके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

Gwalior Gird, Gwalior | Jul 8, 2026

'फ्री फायर' गेम बना गुमशुदगी की कड़ी? 8 दिन से लापता 15 वर्षीय प्रिंस, बेटे की तलाश में एसपी ऑफिस पहुंचा परिवार...

ग्वालियर के थाटीपुर क्षेत्र से लापता 15 वर्षीय प्रिंस का आठ दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की बेचैनी बढ़ती जा रही है। बेटे की तलाश में दर-दर भटक रही मां सीमा देवी अब परिजनों और स्थानीय लोगों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचीं और मामले की जांच क्राइम ब्रांच से कराने की मांग की। परिवार का कहना है कि प्रिंस लंबे समय से ऑनलाइन गेम 'फ्री फायर' खेलता था और देश के अलग-अलग राज्यों के कई खिलाड़ियों के संपर्क में था। मोबाइल में मिले चैट, कॉल और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के आधार पर परिजनों को आशंका है कि किसी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में प्रिंस अकेले रेलवे स्टेशन पहुंचकर केरल से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार होता दिखाई दिया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है।

'फ्री फायर' गेम बना गुमशुदगी की कड़ी? 8 दिन से लापता 15 वर्षीय प्रिंस, बेटे की तलाश में एसपी ऑफिस पहुंचा परिवार... ग्वालियर के थाटीपुर क्षेत्र से लापता 15 वर्षीय प्रिंस का आठ दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की बेचैनी बढ़ती जा रही है। बेटे की तलाश में दर-दर भटक रही मां सीमा देवी अब परिजनों और स्थानीय लोगों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचीं और मामले की जांच क्राइम ब्रांच से कराने की मांग की। परिवार का कहना है कि प्रिंस लंबे समय से ऑनलाइन गेम 'फ्री फायर' खेलता था और देश के अलग-अलग राज्यों के कई खिलाड़ियों के संपर्क में था। मोबाइल में मिले चैट, कॉल और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के आधार पर परिजनों को आशंका है कि किसी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में प्रिंस अकेले रेलवे स्टेशन पहुंचकर केरल से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार होता दिखाई दिया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है।

Gwalior Gird, Gwalior | Jul 8, 2026

सफाई के नाम पर लापरवाही! मंडी के अंदर ही डाला जा रहा कचरा, सब्जी विक्रेता परेशान...

ग्वालियर के लक्ष्मीगंज स्थित पुरानी सब्जी मंडी में सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय सब्जी विक्रेताओं का आरोप है कि ठेकेदार मंडी की सफाई तो कराता है, लेकिन निकाला गया कचरा बाहर ले जाने के बजाय उसी परिसर में एक जगह इकट्ठा कर देता है। लगातार हो रही बारिश के बीच सड़ता कचरा बदबू फैलाने के साथ-साथ संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि इस अव्यवस्था से ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सफाई के नाम पर लापरवाही! मंडी के अंदर ही डाला जा रहा कचरा, सब्जी विक्रेता परेशान... ग्वालियर के लक्ष्मीगंज स्थित पुरानी सब्जी मंडी में सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय सब्जी विक्रेताओं का आरोप है कि ठेकेदार मंडी की सफाई तो कराता है, लेकिन निकाला गया कचरा बाहर ले जाने के बजाय उसी परिसर में एक जगह इकट्ठा कर देता है। लगातार हो रही बारिश के बीच सड़ता कचरा बदबू फैलाने के साथ-साथ संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि इस अव्यवस्था से ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Gwalior Gird, Gwalior | Jul 8, 2026

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण 

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंगलवार को बहोड़ापुर क्षेत्र स्थित केसरबाग में 30 बिस्तर के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम. एस. सागर भी मौजूद थे। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पुरुष व महिला वार्ड, चिकित्सक कक्ष, दवा वितरण व्यवस्था के साथ अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया। 
 ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियर को सितम्बर 2026 तक अस्पताल का कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम. एस. सागर को भी निर्देश दिए कि शीघ्र ही चिकित्सक एवं स्टाफ के उपकरण जैसे एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन आदि की डिमांड शासन को भेजें, ताकि तय समय-सीमा में अस्पताल चालू हो सके । 
#gwalior
JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh
Pradhuman Singh Tomar

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंगलवार को बहोड़ापुर क्षेत्र स्थित केसरबाग में 30 बिस्तर के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम. एस. सागर भी मौजूद थे। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पुरुष व महिला वार्ड, चिकित्सक कक्ष, दवा वितरण व्यवस्था के साथ अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियर को सितम्बर 2026 तक अस्पताल का कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम. एस. सागर को भी निर्देश दिए कि शीघ्र ही चिकित्सक एवं स्टाफ के उपकरण जैसे एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन आदि की डिमांड शासन को भेजें, ताकि तय समय-सीमा में अस्पताल चालू हो सके । #gwalior JDjansampark Gwalior CM Madhya Pradesh Pradhuman Singh Tomar

Gwalior, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026

श्योपुर जनसुनवाई बनी मजाक! जनसुनवाई में झपकी लेते नजर आए अधिकारी, जिला पंचायत सीईओ कर रही थी जन सुनवाई, जो अधिकारी जन सुनवाई में ही सोते हैं वो अपने दफ्तरों में क्या करते होंगे? सवाल तो बनता है! आलसी अधिकारियों और कर्मचारियों पर क्या DM मैडम करेंगी कार्यवाही! CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Collector Office Sheopur PRO Sheopur #श्योपुर #sheopur #जनसुनवाई #MPNews #News - Gwalior Gird News