ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंगलवार को बहोड़ापुर क्षेत्र स्थित केसरबाग में 30 बिस्तर के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम. एस. सागर भी मौजूद थे। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पुरुष व महिला वार्ड, चिकित्सक कक्ष, दवा वितरण व्यवस्था के साथ अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियर को सितम्बर 2026 तक अस्पताल का कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम. एस. सागर को भी निर्देश दिए कि शीघ्र ही चिकित्सक एवं स्टाफ के उपकरण जैसे एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन आदि की डिमांड शासन को भेजें, ताकि तय समय-सीमा में अस्पताल चालू हो सके ।
#gwalior
JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh
Pradhuman Singh Tomar
4 views | Gwalior, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026