👉#मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन जारी,कई सैंपल भरे गये
--#मिठाई व कोल्ड ड्रिंक कराई गई नष्ट, दुकानदारों को नोटिस जारी
शाहजहांपुर।खाद्य सुरक्षा एंव औषधि प्रशासन आयुक्त व डीएम के निर्देश पर जनपद में दीपावली पर्व को लेकर मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग अभियान जारी है। इसी क्रम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार यादव, डा.विवेक वर्मा, मनोज कुमार, सौरभ सोनी, अजीत सिंह, मानवेन्द्र कुमार व वरुण कुमार द्वारा विभिन्न स्थानों पर मिठाई की दुकानों के सघन निरीक्षण हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में कलान स्थित दीपक स्वीट्स, शिवाय स्वीट्स एवं मिर्जापुर बाजार स्थित दुकानों का, बण्डा स्थित अमर सिंह डेयरी, शिव शक्ति स्वीट्स, कृष्णा स्वीट्स, सक्सेना स्वीट्स, अन्नपूर्णा स्वीट्स, राम बहादुर स्वीट्स, राम नरेश स्वीट्स एवं बण्डा स्वीट्स का निरीक्षण किया गया। मिठाईयों पर एक्सपायरी डेट लिखे जाने तथा खाद्य रंगों की उचित मात्रा प्रयोग के लिए खाद्य कारोबाररकर्ताओं को विशेष निर्देश दिये गये।टीम ने गुणवत्ता के संदेह पर दीपक स्वीट्स से 1 लौंज का नमूना, दीपक स्वीट से पेडा का 1 नमूना, अमर सिंह डेयरी से 1 मिश्रित दूध का नमूना, शिव शक्ति स्वीट्स से 1 सोन पापडी का नमूना भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। कृष्णा स्वीट्स एवं सक्सेना स्वीट्स में भण्डारित 5-5 किग्रा दूषित मिठाई नष्ट कराई । अन्नपूर्णा स्वीट्स में भण्डारति लगभग 15 किग्रा दूधित मिठाई एवं 15-16 लीटर एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक नष्ट कराई गयी। दीपक स्वीट्स, कृष्णा स्वीट्स, सक्सेना स्वीट्स, अन्नपूर्णा स्वीट्स, राम बहादुर स्वीट्स, राम नरेश स्वीट्स एवं बण्डा स्वीट्स के प्रतिष्ठान पर साफ-सफाई में कमियों पाये जाने के कारण नोटिस जारी की जा रही है। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय विनीत कुमार ने बताया कि दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत अभियान आगे भी जारी रहेगा। अगर किसी तरह की मिलावटी दूध, मिठाई आदि बिक्री हो रही है तो अवगत कराएं। जिससे विभागीय जांच कराकर एक्शन लिया।
DM Shahjahanpur