नरहरपुर: ग्राम देवगांव में विधायक ने किया पीडीएस गोदाम का लोकार्पण
कांकेर विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक आशाराम नेताम ने शुक्रवार को नरहरपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत देवगांव में ग्रामवासियों की मौजदूगी में रीति रिवाज से पुजा अर्चना कर नवनिर्मित पीडीएस गोदाम का लोकार्पण किया ।लोकार्पण करते हुए मुख्य अतिथि विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि पिछडे क्षेत्रों का समुचित विकास करना ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा है.