नरहरपुर: नरहरपुर मुख्य चौक में नीट परीक्षा में धांधली के विरोध में Nsui का प्रदर्शन,केन्द्र सरकार का पुतला फूंका
नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी के विरोध में एनएसयूआई छात्र संगठन और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नरहरपुर में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि केन्द्र की भाजपा सरकार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने में बाज नही आ रही है।कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जगह-जगह कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।