नरहरपुर: उप स्वास्थ्य केंद्र दुधावा में कमार जनजाति के कुपोषित बच्चों के लिए विशेष शिविर लगाकर किया गया जांच
उप स्वास्थ्य केंद्र दुधावा में जनमन मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत शिविर लगाकर विशेष कमार जाति के साथ 44 बच्चों का जांच किया गया। इसमें गंभीर कुपोषित बच्चों को एनआरसी सेंटर नरहरपुर भर्ती करने की सलाह दी गई। इस दौरान आएमओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सारवंडी के डॉ. जितेंद्र देवदास, कुंती साहू, बलराम तारम, सुनीता नेताम, लोकेश मरकाम आदि उपस्थित थे।