नरहरपुर: नरहरपुर के आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 4 एवं 5 जुलाई को, सहायक आयुक्त ने दी जानकारी
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जिले के नरहरपुर में संचालित 100 सीटर्स शासकीय आदिवासी नवीन बालक क्रीड़ा परिसर में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 4 एवं 5 जुलाई को प्रातः 8 बजे से आयोजित किया जाएगा। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि बालक क्रीड़ा परिसर नरहरपुर में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, हैण्डबॉल एवं तीरंदाजी खेल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।