नरहरपुर: प्राथमिक शाला जामगांव इमलीपारा में शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए विधायक आशाराम नेताम
नरहरपुर विकासखंड के ग्राम जामगांव इमलीपारा में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक आशाराम नेताम शामिल हुए । शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में विधायक के द्वारा छात्र छात्राओं को तिलक लगाकर स्वागत किया । जिसके बाद किताब स्कूल ड्रेस का वितरण किया गया। विधायक को अपने बीच पाकर ग्रामीण और बच्चे काफी खुश दिखे ।