बरेली: सिरौली की महिला की सड़क हादसे में घायल होने के बाद हुई मौत, पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सिरौली की महिला की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतका वीरवती के भांजे अखिल ने बताया कि उनकी मामी 6 फरवरी को किच्छा से घर की ओर आ रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार द्वारा टक्कर मारने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। तभी से राममूर्ति अस्पताल में इलाजरत महिला की सोमवार की रात को मौत हो गई।