दादरी: सेक्टर-12 में घर के बाहर खड़ी कार को चुरा कर चोर हुए फरार, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
नोएडा की सेक्टर-12 में देर रात घर के बाहर खड़ी कार को चुरा कर चोर मौके से आसानी से फरार हो गए। वहीं चोरी की सारी वारदात घर के बाहर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि जल्द ही चोरों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।