दादरी: डीएलएफ तिराहे के समीप पुलिस और बाइक व स्कूटी सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़, पुलिस की गोली से 4 शातिर लुटेरे घायल
नोएडा के डीएलएफ तिराहे के समीप रविवार तड़के चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से 4 शातिर लुटेरे घायल हो गए। वहीं पुलिस को मौके से लूटे हुए ₹2.05 लाख नगद, चार अवैध तमंचे, एक ई रिक्शा,स्कूटी व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।