दादरी: सेक्टर-119 के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने अनियंत्रित होकर गौवंश को मारी टक्कर, पशु चिकित्सालय में कराया भर्ती
नोएडा के सेक्टर-119 के समीप शनिवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जगह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने अनियंत्रित होकर गौवंश को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने जमकर हंगामा किया वहीं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने गौवंश को गंभीर अवस्था में नजदीकी पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है।