दादरी: नॉलेजपार्क क्षेत्र में बीटेक के छात्र को समलैंगिक डेटिंग एप के माध्यम से बुलाकर बदमाशों ने ₹1 लाख का ट्रांसफर कराया
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में बीटेक की छात्र को बदमाशों द्वारा समलैंगिक डेटिंग एप के माध्यम से बुलाकर जंगल में ले जाकर मारपीट करते हुए ₹1 लाख रुपए खाते में ट्रांसफर कराने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित के लिखित शिकायत पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।