दादरी: कमिश्नर के निर्देश पर डीसीपी शक्तिमोहन अवस्थी ने फेस-3 थाना क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश
गौतम बुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर शनिवार देर रात डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने फेस-3 थाना क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का सहायता लेते हुए पुलिस कर्मियों को सुरक्षा से संबंधित निर्देशित किया।