दादरी: सेक्टर-12 में सूनी पड़ी दुकान से नगदी व सामान चुरा कर चोर हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा के सेक्टर-12 में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सूनी पड़ी दुकान से नगदी व सामान चुरा कर चोर आसानी से फरार हो गए। वहीं पीड़ित ने अब घटना के लिखित शिकायत स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, जल्दी चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।