सुजानगढ़: सुजानगढ़ में 69.45% मतदान, वार्ड 48 में सबसे ज्यादा और वार्ड 25 में सबसे कम
नगर परिषद के 60 वार्डों के लिए 89 मतदान केंद्रों पर हुए चुनाव में कुल 69.45 प्रतिशत मतदान हुआ। 83,511 मतदाताओं में से करीब 58 हजार ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वार्डवार आंकड़ों में वार्ड 48 में सर्वाधिक 85.9 प्रतिशत, जबकि वार्ड 25 में सबसे कम 56.3 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।