कुंडा: कुण्डा में शादी में फायरिंग करने वाले गनर को बिदासिन चौराहे से किया गया गिरफ्तार
कुण्डा पुलिस ने मनगढ़ स्थित कान्हा गेस्ट हाउस में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान दहशत फैलाने वाले गनर राम भवन यादव को बिदासिन चौराहे से शनिवार दोपहर 3 बजे गिरफ्तार कर लिया है। कौशांबी निवासी अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त **12 बोर एसबीबीएल गन** और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।