चकरनगर: तेंदुए ने दो बकरियों को बनाया निवाला, पशुपालकों में दहशत
कस्बे के बस्ती मोहल्ले में तेंदुए की चहलकदमी से पशुपालकों में दहशत फैल गई है। बीते दिवस शाम खेतों में चरने गईं पशुपालक उम्मेद सिंह यादव पुत्र मानसिंह की दो कीमती बकरियों को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। सुबह तलाश के दौरान दोनों बकरियां जंगल के समीप मृत अवस्था में मिलीं। शुक्रवार सुबह 10 बजे ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुआ पकड़वाने की मांग उठाई है।