कोडरमा स्टेशन पर महिला यात्री का मोबाइल छीनकर भाग रहा आरोपी गिरफ्तार
कोडरमा। कोडरमा रेलवे स्टेशन पर रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस में महिला यात्री का मोबाइल छीनने और सोने की बाली झपटने का प्रयास करने वाले आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। घटना 19 अक्टूबर की शाम 7:06 बजे की है। ट्रेन संख्या 12366 के प्लेटफॉर्म नंबर-4 से खुलते ही आरोपी ने महिला यात्री लालती देवी का मोबाइल छीन लिया। बाली छीनने के प्रयास में सहयात्रियों ने उसे पकड़ लिया। यात्रियों ने एसीपी कर ट्रेन रुकवाई। गिरफ्तार आरोपी सुरेश कुमार दिल्ली का निवासी है। जीआरपी कोडरमा में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।