ऑपरेशन अमानत: कोडरमा आरपीएफ ने यात्री का 50 हजार का टैब सुरक्षित लौटाया
कोडरमा। रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन अमानत के तहत ईमानदारी और तत्परता का परिचय देते हुए यात्री का छूटा बैग सुरक्षित वापस कराया। बुधवार, 21 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 22303 से हावड़ा से धनबाद जा रहे अभय टंडन जल्दबाजी में उतरने के दौरान कोच सी-11 की बर्थ संख्या 15 पर अपना बैग भूल गए। बैग में करीब 50 हजार रुपये मूल्य का एप्पल टैब था। रेल मदद पर शिकायत मिलने के बाद ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षी अशोक कुमार पासवान ने कोडरमा स्टेशन पर बैग बरामद किया। बाद में यात्री की बुआ पूजा सलूजा को आवश्यक आवेदन के आधार पर सामान सुरक्षित सौंप दिया गया।