कोडरमा जिले के सतगांवा थाना क्षेत्र के बासोडीह पंचायत के राजघटी गांव में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। नशे की हालत में एक व्यक्ति कुएं में कूद गया। ग्रामीणों के अनुसार, बलिमहरी निवासी शंभू राजवंशी नशे में धुत होकर कुएं के पास पहुंचा और अचानक उसमें कूद गया। कुएं से आवाज आने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
स्थानीय ग्रामीणों ने बिना देर किए रस्सी और बांस के सहारे कुएं में उतरकर युवक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में युवक को चोटें आई हैं। जिसका इलाज जारी है. समय पर ग्रामीणों की तत्परता से उसकी जान बच गई, नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। घटना को लेकर क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है।