बाराबंकी: खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने आज 06.06.2026 को उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा की। जनपद में सहकारी क्षेत्र में यूरिया 1.89 लाख बोरी, DAP 1.05 लाख बोरी, NPK 1.15 लाख बोरी और निजी क्षेत्र में यूरिया 3.84 लाख बोरी, DAP/TSP 1.59 लाख बोरी, NPK 3.17 लाख बोरी उपलब्ध। मंत्री ने निर्देश दिए कि चकबंदी वाले गांव, वरासत न होने वाले या आधार-खतौनी मिसमैच वाले किसानों को भी फसल संस्तुति पर उर्वरक मिले। किसी विक्रेता द्वारा MRP से अधिक दाम या टैगिंग करने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 व आवश्यक वस्तु अधिनियम 3/7 के तहत कार्रवाई होगी। शिकायत के लिए कंट्रोल रूम: 9116295764 #Barabanki #Urea #Kisan #viralreelschallenge #viralpost