बाराबंकी: वामा सारथी के तत्वावधान में आज 06.06.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान समारोह हुआ। हाईस्कूल 2025-26 में उत्कृष्ट अंक लाने वाले 3 बच्चों - देवांश तिवारी पुत्र हे0का0 अंजनी तिवारी, समृद्धि यादव पुत्री उ0नि0स0पु0 देवेन्द्र यादव और ध्रुवी सिंह पुत्री उ0नि0स0पु0 धर्मेन्द्र सिंह को अभिभावकों की मौजूदगी में प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में CO नगर संगम कुमार और प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार भी मौजूद रहे।
#BarabankiPolice #WamaSaarthi #barabanki