कुंडा: कुण्डा के लोकईयापुर से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
थाना कुण्डा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी अंकित गौतम को शुक्रवार सुबह 10 बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत, उपनिरीक्षक मृत्युंजय पांडेय की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम लोकईयापुर के पास से घेराबंदी कर यह सफलता प्राप्त की। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।