हसनपुर: हसनपुर में पटाखे की चिंगारी से मजदूर की झोपड़ी में लगी आग, घरेलू सामान और भूसे का बौगा जलकर हुआ राख
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव डाकेवाली में रविवार शाम करीब सात बजे पटाखे की चिंगारी से मजदूर की झोपड़ी में आग लग गई। आग की चपेट में आकर झोपड़ी में रखा घरेलू सामान और पास में रखा भूसे का बौगा जलकर राख हो गया। आग लगने से परिवार को काफी नुकसान हुआ है।