फर्रुखाबाद: भोजपुर विधायक ने काली नदी पर प्रस्तावित पुल के स्थान का निरीक्षण किया, अधिकारियों को शीघ्र निर्माण शुरू करने के दिए निर्देश
फर्रुखाबाद जनपद की भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दुर्गुपुर में काली नदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण का क्षेत्रीय विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने निरीक्षण किया। उन्होंने सेतु निगम के अधिकारियों के साथ स्थल का दौरा किया और निर्माण कार्य की प्रगति तथा प्रस्तावित योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। विधायक राठौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल निर्माण कार्य..