फारबिसगंज: किरकिचिया पंचायत के अनुसूचित जाति व जनजाति टोला में विशेष विकास शिविर का आयोजन
डॉक्टर अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत सरकार आपके द्वार हर टोला हर परिवार हर सेवा कार्यक्रम के तहत फारबिसगंज के किरकिचिया पंचायत के वार्ड संख्या 02 कटहारा में अवस्थित महादलित टोला में शनिवार को सुबह 11 बजे से अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति टोला विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया.