फारबिसगंज: फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया
राहुल गांधी पर दरभंगा में प्राथमिकी दर्ज करने के विरोध में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया.फारबिसगंज में शनिवार को एक बजे राहुल गांधी पर दरभंगा में प्राथमिकी दर्ज करने के विरोध में स्टेशन चौक पर नगर कांग्रेस कमिटी के द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर सरकार के विरोध में आक्रोश व्यक्त किया.