फारबिसगंज: फारबिसगंज के वार्ड संख्या सात में मुख्य पार्षद वीणा देवी ने सड़क और नाला का शिलान्यास किया
फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या सात में लगभग दस लाख रुपए की लागत से बनने वाले सड़क व नाला निर्माण कार्य का शनिवार को दो बजे मुख्य पार्षद वीणा देवी ने शिलान्यास किया. इस मौके पर उपमुख्य पार्षद नूतन भारती, वार्ड पार्षद समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थें. इस सड़क व नाला निर्माण कार्य से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी.