फारबिसगंज: अररिया: अररिया में 11.56 करोड़ की लागत से बनेंगे 27 प्री-फैब स्वास्थ्य उपकेंद्र, स्वास्थ्य मंत्री ने किया शिलान्यास
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शुक्रवार को अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड के ठीलामोहन में आयोजित एक कार्यक्रम में 11.56 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 27 प्री-फैब स्वास्थ्य उपकेंद्रों और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का शिलान्यास किया।