भिनगा: खपरीपुर से पुलिस ने एक आरोपी को एक अवैध देशी तमंचा और जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ़्तार
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के चौकी क्षेत्र बंठिहवा के उपनिरीक्षक क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को खपरीपुर से गिरफ्तार किया गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी का नाम गोली पुत्र मुनीजर पासवान निवासी रामप्रसाद पुरवा बताया जा रहा। वहीं पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर और जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है।