भिनगा: शिवाजी पुरम भिनगा में 10 दिन से लापता किशोरी का दूसरे के घर में फंदे से लटकता मिला शव, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
शिवाजी पुरम भिनगा में एक 16 वर्षीय किशोरी 14 अप्रैल की रात से संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। वहीं परिजनों ने पुलिस को तहरीर दिया था जिस पर पुलिस मामले मे जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। वहीं किशोरी का शव उसी के घर के सामने बंद कमरे से मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है, साथ ही पुलिस मामले मे जाँच व कार्रवाई में जुटी हुई है।