भिनगा: अलक्षेन्द्र इंटर कॉलेज भिनगा में पीठासीन अधिकारी को दिया गया प्रशिक्षण, नदारत 3 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश
लोकसभा चुनाव 2024 में लगे कार्मिकों का प्रशिक्षण अलक्षेन्द्र इण्टर कालेज भिनगा में हुआ, वहीं प्रशिक्षण प्रातः 10 बजे से 12 बजे तथा 02 बजे से सायं 05 बजे तक दिया गया। इस दौरान जिला अधिकारी ने स्वयं मतदान कार्मिकों को ईवीएम वीवीपैट संचालन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। वहीं प्रशिक्षण से नदारद 03 कर्मिकों पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए।