भिनगा: प्रताप पुरवा में बैटरी चार्ज करते समय करंट लगने से युवक की हुई मौत, परिजनों मे मचा कोहराम
प्रताप पुरवा गांव में बैटरी चार्ज करते समय युवक को बिजली का करंट लग गया, जिसके चलते युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, फिलहाल परिजनों ने मृतक युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।वहीं इस दर्दनाक हादसे से गांव में सनसनी फैल गई है, दरअसल ई रिक्शा की बैटरी डिस्चार्ज हो गई थी जिसे चार्ज करते समय यह हादसा हो गया।