भिनगा: रेडक्रॉस सोसाइटी ने कलेक्ट्रेट भिनगा में घोलिया अग्निकांड पीड़ितों को प्रदान किया किचेन सेट हाइजीन किट तिरपाल व बाल्टी
इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी ने कलेक्ट्रेट भिनगा मे घोलिया के अग्निकांड पीड़ितों को त्वरित सहायता प्रदान करते हुए राहत सामग्री वितरित की है।जिसमे एक किचेन सेट, हायजीन किट, तिरपाल व बाल्टी प्रदान किया तथा पीड़ितों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना। दरअसल आग लगने की वजह से अग्निकांड पीड़ितों का काफी नुकसान हुआ था जिन्हें इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने सहायता प्रदान की।