भिनगा: पटना खरगौरा में नवनिर्मित नवीन मंडी का संचालन प्रारंभ, किसानों को अधिक भाड़ा व समय बचाने में मिलेगी मदद
जिलाधिकारी कृतिका शर्मा के अथक प्रयासों से पटना खरगौरा में नवनिर्मित नवीन मण्डी का संचालन प्रारंभ हो गया है। वहीं, नवीन मंडी के प्रारंभ हो जाने से जिले के किसानों एवं व्यापारियों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा।वहीं, नवीन मण्डी के संचालन से किसानों एवं व्यापारियों का समय बचेगा तथा उनकी फसलों का उचित मूल्य भी समय से मिल सकेगा।