समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1997,
दिनांक:-28/11/2026,
==================
बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण हेतु पूर्णिया जिले में जागरूकता अभियान जारी; गोआसी पंचायत के सौषा गांव में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम:-
बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण के उद्देश्य से पूर्णिया जिला अंतर्गत सभी संबंधित आंगनवाड़ी केंद्रों के पोषक क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
यह अभियान संबंधित महिला सुपरवाइजरों के नेतृत्व में आंगनवाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं तथा स्थानीय लाभार्थियों की सक्रिय भागीदारी से संचालित किया जा रहा है।
जागरूकता अभियान के तहत समुदाय के बीच बाल विवाह के सामाजिक, कानूनी और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों को लेकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आमजन को इस कुप्रथा के विरुद्ध जागरूक किया जा सके और समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।
इसी कड़ी में गोआसी पंचायत अंतर्गत सौषा गांव म�
Purnia, Bihar | Nov 28, 2026