जिस बेटी की शादी के लिए घर में शहनाइयां बजने वाली थीं, उसी बेटी को पिता ने जीते-जी मृत मानकर कर दिया शोक कार्यक्रम!
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा स्थित कुम्हारीपुरा से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
दरअसल, यहां रहने वाली 23 वर्षीय मोना प्रजापत की शादी आगामी 3 दिसंबर को परिवार ने तय की थी। घर में शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं। रिश्तेदारों को निमंत्रण कार्ड बांटे जा चुके थे और घर में भागवत कथा का आयोजन भी चल रहा था।
लेकिन इसी बीच मोना ने परिवार की मर्जी के खिलाफ उज्जैन जाकर रिंगनोद निवासी अपने प्रेमी दीपक धाकड़ से शादी कर ली।
जब इस बात की जानकारी परिवार को मिली तो वे बेहद नाराज और आहत हो गए।
परिवार के मुताबिक, युवती ने अपने होने वाले ससुराल वालों को फोन करके अपनी दूसरी शादी की जानकारी दी थी। इसके बाद मामला परिवार तक पहुंचा और युवती पुलिस थाने में भी पेश हुई।
लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने हर किसी