गुन्नौर: जुनावई विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 54 गांवों में बिजली आपूर्ति चार घंटे बाधित रहेगी
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र जुनावई से जुड़े 54 गांवों में आज सोमवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जेई अनिल यादव ने सोमवार सुबह करीब नौ बजे जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान बिजली लाइनों के पास पेड़ों की छंटाई, ढीले तारों को कसने और जंफरों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा।