बिना चालान बालू लदा वाहन जब्त, चालक फरार
मुंगेर। यातायात डीएसपी सह खड़गपुर एसडीपीओ प्रभात रंजन के नेतृत्व में पुलिस ने गंगटा चेक पोस्ट से भागे बिना चालान बालू लदे वाहन को नंदलाल बसु चौक के पास जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जबकि एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर खड़गपुर थाना भेजा गया है। जब्त बालू लदे वाहन को आगे की कार्रवाई के लिए खनन एवं परिवहन विभाग को सौंपा जा रहा है।
#Munger #MungerNews पब्लिक न्यूज़ मुंगेर Prabhat Ranjan
Munger, Munger | Aug 14, 2026