उत्तर प्रदेश के आगरा का Video है। एक महिला नवजात शिशु के साथ चारपाई पर लेटकर नदी पार कर रही है। चारपाई के नीचे टायर ट्यूब लगी है, जिससे वो तैर रही है।
यह Video गांव की लड़की/महिलाओं ने बनाया है। माइक नहीं है तो पानी की खाली बोतल को माइक का रूप दे दिया। मकसद था परेशानी दिखाना।
डिलीवरी के बाद प्रसूता और नवजात को ट्यूब पर चारपाई रखकर नदी कराई पार ,
रास्ता नहीं होने से ग्रामीणों को उटंगन नदी से होकर गुजरने की मजबूरी
सुखलाल पुरा गांव में प्रसूता को जान जोखिम में डालकर नदी पार कराने का वीडियो वायरल
फतेहाबाद से डिलीवरी के बाद महिला और नवजात को घर ला रहे थे स्वजन,
उटंगन नदी के बीच ट्यूब पर चारपाई रखकर पार कराई गई प्रसूता
करीब 1 मिनट 8 सेकेंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित
Etmadpur, Agra | Aug 14, 2026