बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के जलगोविंद में छठ के लोहंडा के दिन दो भाइयों के विवाद में एक की मौत
Barh, Patna | Nov 14, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के जल गोविंद गांव में छठ के लोहंडा की सुबह आपसी विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान ज्वाला प्रसाद के रूप में हुई है।सूचना पर एसडीपीओ रामकृष्ण और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। इस संबंध में एसडीपीओ रामकृष्ण ने लगभग 12 बजे बताया कि फिलहाल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद असलियत पता चल सकेगा।