कनवास: देवली क्षेत्र में तेज बारिश के साथ गिरे ओले, खेतों में कटी फसल भीगी, किसानों को नुकसान की आशंका
Kanwas, Kota | Apr 4, 2026 कनवास के देवली क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज बारिश के साथ गिरे ओलों ने खेतों में कटी पड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। शनिवार शाम करीब 5 बजे किसानों ने जानकारी देते हुए बताया की गेहूं और अन्य रबी फसलें, जो कटाई के बाद खेतों में सुखाने के लिए रखी गई थीं, अब भीगने से खराब होने की कगार पर हैं।