तरारी: भोजपुर में अपराधियों की खैर नहीं! एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर जिलेभर में सघन वाहन जांच, पुलिस की पैनी नजर
भोजपुर जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के दिशा-निर्देशन में भोजपुर पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में