कोतमा: कोतमा में शुक्ला ढाबा के पास बाइक की गाय से टक्कर, सवार युवक की मौत
Kotma, Anuppur | Nov 3, 2026 कोतमा थाना क्षेत्र में सोमवार रात 11 बजे नेशनल हाईवे-43 पर शुक्ला ढाबा के पास बाइक सवार सरवन केवट (38) की दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जेएमएस कंपनी में काम करने के बाद घर लौटते समय उसकी बाइक गाय से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे सीएचसी कोतमा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।