हुज़ूर: भोपाल में प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र बांटने वाली वैन खुद खराब निकली, वीडियो प्रसारित हुआ
Huzur, Bhopal | Aug 23, 2026 भोपाल में दूसरे वाहनों को PUC सर्टिफिकेट बांटने वाली वैन ही अनफिट नजर आई। नर्मदापुरम रोड पर चलती वैन का वीडियो हुआ वायरल। भोपाल में वाहनों को PUC देने वाली वैन की ही फिटनेस पर सवाल खड़े हो गए हैं। नर्मदापुरम रोड पर चल रही एक PUC वैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वैन खुद ही बदहाल और अनफिट हालत में नजर आ रही है।