लैलूंगा: महापल्ली में भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बड़ा फैसला, हर बूथ से 20 कार्यकर्ता धरमजयगढ़ पहुंचेंगे
महापल्ली स्थित महतारी सदन में भाजपा लोईंग मंडल की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में 15 नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के धरमजयगढ़ आगमन की तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रत्येक बूथ से कम से कम 20 कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रमों को सफल बनाने पर भी जोर दिया गया।